ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

बिहार: छेड़खानी का विरोध करने पर मचललों ने 9वीं की छात्रा को मारी गोली, गोलीबारी की घटना से हड़कंप

ARA: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही हैं, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचनों ने एक 9वीं की छात्रा को गोली मार दिया। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाने से महज कुछ ही दूरी पर

बिहार: छेड़खानी का विरोध करने पर मचललों ने 9वीं की छात्रा को मारी गोली, गोलीबारी की घटना से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही हैं, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचनों ने एक 9वीं की छात्रा को गोली मार दिया। मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाने से महज कुछ ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते मनचले मौके से फरार हो गए। घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र स्थि बीडी पब्लिक स्कूल के पास की है।


घायल छात्रा की पहचान आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा मुहल्ला निवासी महेश प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी सौम्या कुमारी के रूप में हुई है, जो बीड़ी पब्लिक स्कूल में नौवीं की छात्रा है। बताया जा रहा है कि इलाके के मनचले युवक स्कूली लड़कियों को अक्सर परेशान करते हैं। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सौम्या अपनी सहेलियों के साथ वापस घर लौट रही थी, तभी कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया और परेशान करने लगे। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो मनचलों में शामिल एक लड़के ने सौम्य को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


गोली लगने के बाद सौम्या लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भोजपुर एसपी ने कहा कि बीते दिनों लड़की की किसी युवक के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता