ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: 13 वर्षीय छात्र की हत्या से सनसनी, घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक 13 साल के छात्र की स्क

बिहार: 13 वर्षीय छात्र की हत्या से सनसनी, घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक 13 साल के छात्र की स्कूल के पीछे गोली मारकर हत्या कर की। घटना इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के पास की है।


मृतक छात्र की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव वार्ड नंबर आठ निवासी विद्यानंद पांडेय के 13 वर्षीय बेटे पुष्पम राज कुमार उर्फ भोलू है। भोलू आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि भोलू घर में मौजूद था, तभी किसी ने फोन कर उसे घर से बुलाया और भोलू घर से निकल गया था।


काफी देर तक जब भोलू वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और स्कूल के पीछे उसका खून से सना शव बरामद किया गया। छात्र की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह एवं इमादपुर थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता