ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: छत पर खड़ी युवती को बदमाशों ने मारी गोली, आपसी विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम

ARA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है,

बिहार: छत पर खड़ी युवती को बदमाशों ने मारी गोली, आपसी विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां आपसी विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुई युवती की पहचान ओसाई गांव निवासी दिनेश यादव की बेटी छठी कुमारी उर्फ अमृता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले गली में गोबर रखने को लेकर गांव के ही हंसराज और उसके परिवार के लोगों से पीड़िता के परिवार विवाद हो गया था। उस वक्त तो लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया दिया था।


रविवार की सुबह छठी कुमारी अपने घर की छत पर खड़ी थी, तभी गली में खड़े आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद छठी कुमार छत पर गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो लड़की को बेहोश पाया। छठी कुमारी के बाएं पैर में घुटने के पिछले हिस्से में गोली लगी थी। घायल लड़की को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।