ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: बारात में नाच देखने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी जूनियर इंजीनियर की हत्या

ARA: भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौवां गांव से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव बार

बिहार: बारात में नाच देखने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी जूनियर इंजीनियर की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में बेखौफ बदमाशों ने रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौवां गांव से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव बारात गई हुई थी। जहां बारात में नाच के दौरान हुए विवाद के बाद हथियारबंद अपराधियों ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि बारात के दौरान शामियाने में बार बाला का डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान बारातियों द्वारा फरमाइश गाना बजाने की मांग हो रही थी। जिसका विरोध नाच देखने आए पदमिनिया गांव के कुछ लड़के कर रहे थे। इसी को लेकर बीच में विवाद हो गया तब लड़की पक्ष वालों ने पदमिनिय गांव के लडको को डांट डपट कर वहां से भगा दिया। कुछ देर के बाद हथियारों से लैस होकर बारात में वापिस आ गए और गाना बंद करने को कहा उसके बाद विवाद फिर से शुरू हो गया। इसी बीच एक लड़के ने बारात में आए एक युवक जो रेलवे में जूनियर इंजीनियर था उसको गोली मार दी, गोली लगते ही उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


गोलीबारी की घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक आरा नगर थाना क्षेत्र के मझौवां का रहने वाला था जिसके पिता बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। मृतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित था। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह मैके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता