ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: बदमाशों ने CSP संचालक को मारी गोली, आपसी रंजिश को लेकर वारदात को दिया अंजाम

ARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी है। जख्मी संचालक को गोली दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से पर लग

बिहार: बदमाशों ने CSP संचालक को मारी गोली, आपसी रंजिश को लेकर वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी है। जख्मी संचालक को गोली दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से पर लगी है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं बाजार की है।


जानकारी के अनुसार, अगिआवं गांव निवासी स्व.चंद्रमा सिंह का 42 वर्षीय बेटा सागर प्रताप सिंह है, जो पेशे से सीएसपी संचालक है और अगिआवं बाजार में एसबीआई बैंक का सीएसपी केंद्र चलता है। शुक्रवार को सागर प्रताप कहीं जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, घटना के बाद हथियारबंद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।


भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आपसी विवाद में गांव के लोगों ने ही सीएसपी संचालक को गोली मारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया है और वही बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता