ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला भोजपुर, दो बच्चों समेत 6 लोग को लगा छर्रा

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग की इस घटना में धर्रा लगने से दो बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला भोजपुर, दो बच्चों समेत 6 लोग को लगा छर्रा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग की इस घटना में धर्रा लगने से दो बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इमादपुर थाना इलाके के बिहटा गांव की है।


बताया जा रहा है कि बिहटा गांव में स्थित एक घर में दरवाजा लगाने के विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


गोलीबारी की इस घटना में दो बच्चों समेत कुल 6 लोगों को गोली का छर्रा लगा है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।