ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

वाहन जांच के दौरान बस से 71 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार

ARRAH: भोजपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान भोजपुर पुलिस ने एक बस से 71 किलो गांजा बरामद किया। पुल

वाहन जांच के दौरान बस से 71 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान भोजपुर पुलिस ने एक बस से 71 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


एसडीपीओ राहुल सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। बताया कि भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सिंह ट्रेवल्स कंपनी की बस में भी सघन जांच की गयी। इस दौरान भोजपुर पुलिस ने बस से 71 किलो गांजा बरामद किया  और तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार तस्करों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव निवासी अखिलेश सिंह का पुत्र चंदन कुमार, आरा नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला मोहल्ला निवासी उमेश यादव का पुत्र टुना कुमार और आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघु टोला मोहल्ला निवासी शंभू यादव का पुत्र श्रवण कुमार शामिल है। पुलिस तीनों तस्करों के पास से चार मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।