ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

आरा से बड़ी खबर: स्ट्रीट वेंडर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

ARRAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आरा में स्ट्रीट वेंडर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी ग

आरा से बड़ी खबर: स्ट्रीट वेंडर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आरा में स्ट्रीट वेंडर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी गांव स्थित नहर के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मृतक की पहचान गंगाजल डिहरी गांव निवासी गुपुत साह के 35 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू साह के रूप में हुई है। जो पेशे से छोला दुकानदार था और वह ठेले पर छोला लेकर गांव-गांव घूमकर बेचा करता था। उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और गंगाजल डिहरी गांव स्थित मेन रोड को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। मेन रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। 


सड़क जाम की सूचना मिलते ही तीयर थानाध्यक्ष उमाकांत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा जताया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। जिसके बाद एफ.एस.एल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की जांच के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने एक टीम का गठन किया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता