ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

आरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: खंती से मारकर पत्नी और 2 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारा, आरोपी लालू यादव गिरफ्तार

ARRAH: आरा में एक हैवान पिता की करतूत सामने आई है। जिसने पारिवारिक विवाद में खंती से हमला कर पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के

आरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: खंती से मारकर पत्नी और 2 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारा, आरोपी लालू यादव गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में एक हैवान पिता की करतूत सामने आई है। जिसने पारिवारिक विवाद में खंती से हमला कर पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद वो फरार हो गया। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। 


आरोपी लालू यादव का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह आपा खो दिया और खंटी उठाकर पत्नी पर ऐसा हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने हाथों अपनी 8 साल की बेटी सौम्या और 10 महीने के बेटे का भी खंटी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। 


घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लालू यादव को धड़ दबोचा। वही तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। 


बताया जाता है कि आरोपी लालू यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मृतका की पहचान 32 वर्षीया सीमा देवी (लालू यादव की पत्नी), 8 वर्षीया सौम्या कुमार (बेटी) और 10 महीने के पुत्र के रूप में हुई है। लालू यादव और सीमा देवी के चार बच्चों में ये दो बच्चे थे जिसकी हत्या पिता ने अपने हाथों कर दी। 


जबकि एक बेटा और एक बेटी अपनी बुआ के घर गया हुआ था जिसके कारण उन दोनों की जान बच गयी। यदि वो दोनों भी घर पर रहते तो लालू यादव उन्हें भी मौत के घाट उतार देता। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही दोनों बच्चे जो बुआ के घर पर रह रहे हैं उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता