ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या : इलाके में सनसनी

ARRAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति आरा में दर्ज करायी है, जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना टाउन थ

आरा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या : इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति आरा में दर्ज करायी है, जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना टाउन थानाक्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस ने जब डेड बॉडी का एक्सरे कराया तब मृतक के पैंट के पॉकेट से तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गए। मृतक की पहचान कुदरिया गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह के रूप में हुई है जो पेशे से व्यवसायी थे। बताया जाता है कि जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर प्रिंस सिंह की हत्या की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।