ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एक अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा

ARRAH: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव मोड़ के पास आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे

आरा में बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एक अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव मोड़ के पास आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


वही गोली मारकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से एक को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोच लिया। उसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। उधर सूचना पाकर कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी युवक गिरफ्तार किया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी राम नारायण यादव का 22 वर्षीय पुत्र सुखदेव कुमार है। जबकि गिरफ्तार आरोपी उसी थाना क्षेत्र के सोनघट्टा निवासी दरबारी राय का 18 वर्षीय पुत्र बंटी यादव है। गोली सुखदेव के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी है। एक्स रे में पता चला की गोली फंसी हुई है। जिसके बाद सदर अस्पताल में ऑपरेशन कर गोली निकाला गया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता