ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

वर्चस्व को लेकर आरा में बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक घायल

ARAAH: भोजपुर जिले सोन नदी में सुनहरे बालू का काला खेल लगातार जारी है। बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारिया होती रहती है। जिसमें कभी बालू के वर्चस्व को लेकर हत्या भी हो

वर्चस्व को लेकर आरा में बालू घाट पर दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARAAH: भोजपुर जिले सोन नदी में सुनहरे बालू का काला खेल लगातार जारी है। बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारिया होती रहती है। जिसमें कभी बालू के वर्चस्व को लेकर हत्या भी हो जाती है, वहीं आज फिर से सोन नदी किनारे गोलियां गरजी है। दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालूचक दियारा इलाके में घटी है, जहां शौच करने गए युवक को गोली लग गई। 


जख्मी युवक के बाएं साइड पंजरी को गोली छूते हुए निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के आनंद नगर स्थित निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी नगेंद्र राय का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। 


जबकि दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस आनंद नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंची और जख्मी युवक के परिजन से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। वही एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कोईलवर थाना को एक गुप्त सूचना मिलती है कि एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कोई विक्की राय नामक युवक जख्मी अवस्था में एडमिट है। पुलिस त्वरित रूप से सूचना का सत्यापन करके हॉस्पिटल पहुंचती है तो पता चलता है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर और कमालुचक के बीच में विक्की राय और उनकी कुछ अन्य अपराधी लड़कों तथा एक दूसरे ग्रुप के बीच में बालू को लेकर आपस में विवाद तथा फायरिंग हुई।


 जिसमें विक्की राय घायल हो गया। हालांकि घायल का कहना है की वह सुबह शौच के लिए गया और इसको कही से गोली चली और लग गई। परंतु पुलिस के सत्यापन में यह बात सामने आई है कि घायल विक्की उस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहता है। इसके खिलाफ पूर्व में भी इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कांड दर्ज हुआ है और यह जेल भी जा चुका है। उन्होंने ने बताया कि हाल ही में कोईलवर थाना अंतर्गत एक ट्रक के सहायक चालक के साथ मारपीट व लूटकर उसे गोली मारने में इसका और इसके साथियों का हाथ रहा है। पुलिस मामले का सत्यापन करते हुए सभी अभियुक्त पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उस क्षेत्र में पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द इसमें संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता