ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

आरा में बदमाशों ने किसान को मारी गोली, सदर अस्पताल में हालत गंभीर

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हथियार बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र

आरा में बदमाशों ने किसान को मारी गोली, सदर अस्पताल में हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हथियार बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित चालीस पुलवामा के पास की है। 


जहां हथियारबंद बदमाशों ने खेत में बोरिंग चलाने गए युवक को पहले धारदार हथियार से मारा फिर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और किसान को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गये। जहां घायल का इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर चार निवासी हरी दयाल राय का 31 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार है एवं वह पेशे से किसान है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से मिल घटना की जानकारी ली। 


वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की प्रारंभिक जांच में आपस में मारपीट प्रतीत होता है और घायल युवक नशे की हालत में है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता