ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कमरे में मिली लाश

ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. कमरे से लेडीज कांस्टेबल की डेड बॉडी को बरामद किया गया है. महिला पुलिस की मौत के बाद जिला

आरा में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कमरे में मिली लाश
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. कमरे से लेडीज कांस्टेबल की डेड बॉडी को बरामद किया गया है. महिला पुलिस की मौत के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. भोजपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना इलाके की है, जहां नई पुलिस लाइन इलाके में स्थित अपने निजी मकान में रह रही महिला पुलिस ने सुसाइड कर लिया है. इस घटना को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी मिली है कि मृतक महिला का नाम शारदा बताया जा रहा है, जो दंगा निरोधक दस्ता में तैनात थी, जिसने अपने रूम में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है.


इस मामले की जानकारी मिलते ही आरा के सदर डीएसपी पंकज रावत और मेजर सहित कई वरीय अधिकारी घनास्थल पर पहुंचे हैं. डीएसपी पंकज रावत इस मामले को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है.


पुलिस ने महिला सिपाही के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है. 

टैग्स