ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

आरा में लूटपाट के दौरान मर्डर, लॉकडाउन में अपराधियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

ARA : बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच आरा में अपराधियों ने एक बड़ी वा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA :  बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच आरा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। भोजपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


वारदात भोजपुर जिले के चांदी थाना इलाके की है। जहां खनगांव मोड़ के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान बुटन कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार (25) के रूप में की गई है, जो सीवान जिले में नबीगंज थाना इलाके के किशनपुरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद का बेटा बताया जा रहा है। मृतक बुटन उर्फ इंद्रजीत पेशे से एक सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है।


वारदात के समय बुटन के साथ मौजूद पिकअप वैन के ड्राइवर ने बताया कि ये दोनों सीवान से रोहतास जिले के कच्छवां बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। जब देर रात पीकअप पर सभी लोड कर दोनों वापस लौट रहे थे। इस दौरान खनगांव मोड़ के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। वे लोग गाड़ी रोककर पैसे की मांग करने लगे। जब उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही उन्होंने बुटन को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।


ड्राइवर ने आगे बताया कि उसने बुटन के घर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरा सदर अस्पताल पहुंचे मृतक बुटन के पिता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुटन अक्सर सब्जी खरीदने रोहतास के कच्छवां बाजार में जाया करता था। बीते दिन भी सुबह 11 बजे के करीब वह सीवान से निकला था। देर रात ड्राइवर ने फोन कर सूचना दी कि ऐसी घटना हुई है। उधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


वहीं दूसरी ओर, वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस की टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है। चांदी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद बुटन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल में भेजा है। इस मामले की छानबीन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टैग्स