ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, सकते में पुलिस

ARA: आरा में बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला भोजपुर के जगदिशपुर थाना इलाके के रुपबांध के पास की है, जहां गुरुवार की देर रात अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA: आरा में बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला भोजपुर के जगदिशपुर थाना इलाके के रुपबांध के पास की है, जहां गुरुवार की देर रात अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है.

खबर के मुताबिक जेडीयू नेता लंबे समय से इलाके में शराब बिक्री का विरोध कर रहे थे, जिसके कारण वे शराब माफिया के निशाने पर थे. अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी, पर उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

खबर के मुताबिक गुरुवार की रात रूपबांध गांव में हथियारबंद अपराधियों ने घर से बाहर निकले युवा जेडीयू के जिला सचिव साहेब यादव के सिर में सटा कर गोली मार दी और आसानी से वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. साहेब यादव 10 दिन पहले ही युवा जेडीयू के जिला सचिव के पद पर मनोनीत हुए थे.

आक्रोशित परिजन शराब माफिया पर हत्‍या का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि वे अक्सर शराब माफिया का विरोध करते थे, जिससे गुस्साए धंधेबाजों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया.

टैग्स