ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने भोजपुर पुलिस को एक बाद फिर से चुनौती दी है. अ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने भोजपुर पुलिस को एक बाद फिर से चुनौती दी है. अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी. मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मुर्गी फार्म के मालिक का मर्डर
वारदात भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना इलाके की है. जहां नरगदा गांव में देर शाम अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक व्यक्ति का मर्डर करने के बाद फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति मुर्गी फार्म का मालिक बताया जा रहा है. मृतक के घर में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


तफ्तीश में जुटी भोजपुर पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कृष्णगढ़ थाना के एसएचओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता