ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरा में राजद नेता का मर्डर, अपराधियों ने मारी तीन गोली

ARA : भोजपुर जिले में अपराधियों का आतंक जारी है. एक के बाद एक हत्याएं होने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव का है जहां अपराधियों ने युवा राजद के

आरा में राजद नेता का मर्डर, अपराधियों ने मारी तीन गोली
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले में अपराधियों का आतंक जारी है. एक के बाद एक हत्याएं होने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव का है जहां अपराधियों ने युवा राजद के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस को शव के पास के तीन गोलियां बरामद हुई हैं. मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि रवि यादव कल किसी श्राद्धकर्म में गया था. देर रात घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और खोजबीन शुरू की. आज सुबह पुलिस को उसका शव बरामद हुआ है और शव के पास से तीन गोलियां भी बरामद हुई हैं. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने आरा-पीरो-सासाराम मुख्य मार्ग जामकर खूब बवाल काटा. 


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाया. बाद में मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता