ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

आरा में कंप्यूटर मैकेनिक के मर्डर के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी कर लोगों ने काटा बवाल

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. आरा में क्रिमिनल पुलिसवालों को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. आरा में क्रिमिनल पुलिसवालों को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक कंप्यूटर मैकेनिक का मर्डर कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हत्या के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. आक्रोशित लोग सड़क पर उतर कर बवाल कर रहे हैं. बीच रोड पर आगजनी कर नाराज लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. 

आरा में कंप्यूटर मैकेनिक के मर्डर के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी कर लोगों ने काटा बवाल


वारदात भोजपुर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां रौजा मुहल्ले में अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक की पहचान सुभाष चंद्र कुमार (32) के रूप में की गई है. वह पेशे से कंप्यूटर मैकेनिक बताया जा रहा है. 


आरा में कंप्यूटर मैकेनिक के मर्डर के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी कर लोगों ने काटा बवाल


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. क्रिमिनल गोली मारकर मौके से फरार हो गए हैं. सड़क पर आगजन कर रहे लोग पुलिस से फौरन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता