ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

आरा में बच्चे के साथ यौनाचार, दरिंदों ने गुप्तांग में डाली बांसुरी

ARA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना से लोगों की मानसिकता पर सवाल उठ रहे हैं. मामला आरा का है. जहां एक बच्चे के साथ अप्राकृ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना से लोगों की मानसिकता पर सवाल उठ रहे हैं. मामला आरा का है. जहां एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. पीड़ित की ओर से जब इसका विरोध किया गया तो दरिंदों ने उसके गुप्तांग में बांसुरी डाल दी. फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके की है. जहां एक गांव के युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का प्रयास करने और उसके गुप्तांग में बांसुरी डालने की घटना सामने आई है. पीड़ित लड़के के पिता के मुताबिक उनका लड़का शौच करने गया था. इस दौरान दो युवकों ने पकड़ लिया और अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया. युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने युवक के गुप्तांग में बांस की बांसुरी डाल दी. इसके बाद आरोपित मौके से भाग निकले. घटना के बाद युवक किसी तरह घर पहुंचा.


पीड़ित युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. जिसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बांसुरी को निकाल दिया है. पीड़ित युवक के पिता ने नवनीत दूबे और मंटू दूबे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित नवनीत दूबे को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने कहा है कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स