ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अमित शाह के दौरे के पहले थाने के ड्राईवर को मारी गोली, भोजपुर में सुशासन का हाल देखिए..

ARA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी शनिवार को भोजपुर पहुंच रहे हैं। आरा के जगदीशपुर में उन्हें विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होना है। इसे लेकर प्रशासन हाई अलर्ट की स्थिति मे

अमित शाह के दौरे के पहले थाने के ड्राईवर को मारी गोली, भोजपुर में सुशासन का हाल देखिए..
Editor
2 मिनट

ARA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी शनिवार को भोजपुर पहुंच रहे हैं। आरा के जगदीशपुर में उन्हें विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होना है। इसे लेकर प्रशासन हाई अलर्ट की स्थिति में है लेकिन इसके बावजूद बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसकी पोल आरा में खुल गई है। यहां अपराधियों ने एक पुलिस वाले को ही निशाना बनाया है।  


खबर भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना इलाके से आ रही है। यहां फतेहपुर नहर के पास देर रात को बदमाशों ने सिकरहट्टा थाना के प्राइवेट ड्राइवर को गोली मार दी। ड्राइवर को दाहिने पैर के जांघ पर गोली लगी है। घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी इलाज की जा रही है। 


घायल ड्राइवर की पहचान सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी पशुराम सिंह के 27 वर्षीय बेटे सोनू कुमार उर्फ नीलेश कुमार के रूप में की गई है। आपको बता दें कि पीड़ित सोनू करीब तीन साल से सिकरहट्टा थाना में प्राइवेट ड्राइवर का काम कर रहा है। घायल सोनू ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना पहले ही दी गई थी कि फतेहपुर नहर के समीप तीन बाइक सवार अपराधी घर लूटने की योजना बना रहे है।