ब्रेकिंग
बिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीबिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

आरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन के विवाद को लेकर मां और दो बेटों की निर्मम हत्या

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा से है जहां जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवा

आरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन के विवाद को लेकर मां और दो बेटों की निर्मम हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा से है जहां जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने मां और उसके दो बेटों की निर्मम हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। तीनों 12 अगस्त से लापता थे। आज तीनों की लाश नदी के किनारे से मिला है। एक साथ तीन लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 


शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के रहने वाली शांति कुंवर और उनके दो बेटे सुधन चौधरी और बुधन चौधरी के रूप में की गयी है। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। गांव के ही भोला चौधरी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते सोमवार को सुधन चौधरी शौच के लिए गया था लेकिन घर नहीं लौटा। सुधन के घर नहीं लौटने से मां और भाई परेशान हो गये। मां शांति कुंवर और भाई बुधन चौधरी दोनों सुधन को खोजने के लिए घर से निकल गये। लेकिन फिर वो लोग भी लौटकर घर नहीं आए। परिजनों ने तीनों को हर जगह ढूंढा लेकिन किसी भी सदस्य का पता नहीं चल सका। वही दो दिन बाद गुरुवार को तीनों की लाश नदी के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की नजर जैसे ही तीनों शव पर गई उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।