ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

Bihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...

भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर चंदन कुमार पर 4.40 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की एंट्री हुई है। EOU ने भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय यादव से आरोपों से जुड़े तमाम साक्ष्य 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने

Bihar News, Bhojpur News, भोजपुर खनन विभाग, खनन इंस्पेक्टर चंदन कुमार, 4.40 लाख वसूली मामला, EOU Bihar, आर्थिक अपराध इकाई, Bhojpur Mining Inspector, रिश्वतखोरी मामला, Truck Owner Association, Bihar Mi
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर जिले में खनन इंस्पेक्टर की अवैध वसूली की पोल खुली थी. गाड़ी मालिक से 4.40 लाख की जबरन वसूली की शिकायत पर बवाल मचा था. जिलाधिकारी के स्तर से जांच टीम गठित की गई थी. हालांकि जांच की फाइल किसी अंतिम पड़ाव पर नहीं पहुंच पाई. अब इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई की इंट्री हुई है. 


आर्थिक अपराध इकाई ने 24 अगस्त को भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय यादव को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि खनन निरीक्षक चंदन कुमार एवं उनके निजी ड्राइवर व निजी गार्ड सैप जवान के सहयोग से खनन नियमावली का भय दिखाकर केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देकर 4 लाख 40 हजार रू वसूली की शिकायत दर्ज कराई गई है. इसकी जांच को लेकर आपकी तरफ से आवेदन दिया गया. इन आरोपों से संबधित तथ्यों की जांच के लिए साक्ष्य की जरूरत है. ऐसे में साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए 15 दिनों में कार्यालय आएं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. 

आर्थिक अपराध इकाई के पत्र के बाद शिकायतकर्ता रिश्वतखोरी का पूरा प्रमाण ईओयू को सौंपेंगे. दरअसल, भोजपुर में पिछले साल यूपी के गाड़ी मालिक से अवैध वसली की गई थी. नकद और फोन –पे के माध्यम से खनन निरीक्षक के सहयोगियों द्वारा रिश्वत की रकम ली गई थी. यूपी के गाड़ी मालिक ने इस संबंध में भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष को सारा प्रमाण सौंपा था. इसके बाद इन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ आर्थिक अपराध इकाई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी. अब ईओयू के पुलिस उपाधीक्षक ने जांच की गाड़ी आगे बढ़ा दी है. शिकायतकर्ता अजय यादव से तमाम साक्ष्य मांगे गए हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता