ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव

बिहार : कोरोना काल में गाना गाने वाले दारोगा जी हैं फरार, आखिर क्यों दर्ज हुआ है केस

ARA : कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए माइकिंग के जरिए गाना गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला अचानक से सुर्खियों में आ गए थे। लॉकडाउन के दौरान जब लोग नियमों का उल्

बिहार : कोरोना काल में गाना गाने वाले दारोगा जी हैं फरार, आखिर क्यों दर्ज हुआ है केस
Editor
3 मिनट

ARA : कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए माइकिंग के जरिए गाना गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला अचानक से सुर्खियों में आ गए थे। लॉकडाउन के दौरान जब लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे थे तो आरा शहर में तैनात दारोगा दिलीप कुमार निराला ने माइकिंग के जरिए गाना गाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। आदमी मुसाफिर है.. वाले गाने को गाते हुए दारोगा जी लोगों को जागरुक कर रहे थे कि वह कोरोना की महामारी की गंभीरता को समझें और घरों में रहें। अब वही दारोगा दिलीप कुमार निराला फरार चल रहे हैं। दरोगा जी के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है, जिसके कारण अब गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ड्यूटी से फरार हो गए हैं। 


दरअसल भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाने में तैनात दारोगा दिलीप कुमार निराला पर आरोप लगा है कि उन्होंने आरा में कुछ लोगों से मकान खाली कराने के नाम पर अवैध वसूली की। इसे लेकर आरा के शिवगंज निवासी विश्वनाथ प्रसाद की तरफ से नगर थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। दारोगा दिलीप कुमार निराला पिछले कुछ समय तक आरा नगर थाने में तैनात थे लेकिन उसके बाद उनकी पोस्टिंग जगदीशपुर थाने में कर दी गई थी। अपने ऊपर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दारोगा दिलीप कुमार निराला फरार चल रहे हैं। 


इस मामले में भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ हिमांशु केस की जांच कर रहे हैं। उनके खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं दारोगा दिलीप कुमार निराला को सस्पेंड भी कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा कर दी गई है। पुलिस फरार चल रहे दारोगा दिलीप कुमार निराला की तलाश में लगी हुई है। दरअसल शिकायतकर्ता विश्वनाथ प्रसाद की तरफ से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी एक बेटी सुनीता देवी ने शिवगंज में कुछ समय पहले एक मकान खरीदा है। अर्जुन प्रसाद और दिलीप प्रसाद की तरफ से मकान में दखल नहीं करने दिया जा रहा था। तब उन्होंने नगर थाने में तैनात दरोगा दिलीप कुमार निराला से शिकायत की थी। दारोगा ने मकान खुलवाने का भरोसा दिया लेकिन यह भी कहा है कि उन्हें खर्च करना पड़ेगा। खर्च के नाम पर बीते जुलाई महीने में दारोगा दिलीप कुमार निराला को उन्होंने साढ़े 26 हजार रुपये दिए थे। तब उनके बेटे ने रकम देते हुए वीडियो भी बना लिया था।

टैग्स