ब्रेकिंग
Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानBihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरान

Bihar Crime News: CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े चार लाख रुपए लूट लिए और विरोध करने पर युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

Bihar News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News:  बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए दिन हत्या, लूट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना भोजपुर के आरा से सामने आई है, जहां अपराधियों ने बहोरनपुर थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर चार लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र राय नामक सीएसपी संचालक सोमवार की दोपहर गौरा बैंक से चार लाख रुपये निकालकर अपने सीएसपी लौट रहे थे, तभी रास्ते में बांध के समीप मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।


गोली लगने से धर्मेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले आरा के शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


बता दें कि आरा में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में बहोरनपुर थाना क्षेत्र में ही 26 जनवरी को हथियारबंद बदमाशों ने एक सहायक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस अभी तक उस मामले के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता