ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

भीख मांगने आये शख्स ने की चोरी, घर से लैपटॉप और पैसा लेकर हुआ फरार, गाड़ी भी गायब

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक घर में भीख मांगे आया शख्स वहां से रुपये-पैसे और लैपटॉप लेकर फरार हो गया. इस घटना की काफी चर्चा हो रही है.

भीख मांगने आये शख्स ने की चोरी, घर से लैपटॉप और पैसा लेकर हुआ फरार, गाड़ी भी गायब
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक घर में भीख मांगे आया शख्स वहां से रुपये-पैसे और लैपटॉप लेकर फरार हो गया. इस घटना की काफी चर्चा हो रही है. वहीं बिहार के रहने वाले एक शख्स की बाइक भी उसी मुहल्ले में चोरी हो गई, जिससे हड़कंप मच गया है. 


घटना गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके की है, जहां एक युवक भीख मांगने के बहाने पहुंचा और घर से रुपये-पैसे और लैपटॉप लेकर फरार हो गया. यह पूरी घटना पीड़ित परिवार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.


बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के फेज-तीन इलाके में एक परिवार नाथुपुर में किराये के मकान में रहता है. घर की एक महिला आइटी कंपनी में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्य कर रही हैं.बुधवार सुबह लगभग पौने नौ बजे वह आफिस जाने के लिए निकल ही रही थीं. एक युवक भीख मांगने के लिए पहुंच गया. उन्होंने उससे कहा कि आफिस जाने की देरी हो रही है, इसलिए बाद में आना. घर पर युवती का एक दोस्त आया हुआ था. इस वजह से दरवाजा खुला छोड़ वह आफिस चली गई. कुछ देर बाद दोस्त ने युवती को फोन करके कहा कि घर से लैपटाप और रुपये गायब है.


वहीं दूसरी ओर बिहार के सुपौल जिले के गांव हृदयनगर के रहने वाले प्रशांत की भी बाइक उसी मुहल्ले में चोरी हो गई. डीएलएफ फेज-एक इलाके में किराये पर रहने वाले मूल रूप से बिहार के सुपौल के रहने वाले प्रशांत ने घर के परिसर में बाइक खड़ी करके कुछ देर के लिए ही अंदर गए थे. बाहर आए तो बाइक गायब थी. चकरपुर पुलिस चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. 

टैग्स