ब्रेकिंग
‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार

भारत-नेपाल बॉर्डर से सूडानी नागरिक गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश करते SSB ने दबोचा

SITAMARHI: बिहार के सीमावर्ती जिलों में विदेशी नागरिकों द्वारा घुसपैठ और उनकी गिरफ्तारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां भारत-नेपाल स

भारत-नेपाल बॉर्डर से सूडानी नागरिक गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश करते SSB ने दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीमावर्ती जिलों में विदेशी नागरिकों द्वारा घुसपैठ और उनकी गिरफ्तारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी के जवानों ने एक सूडानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सूडानी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, तभी एसएसबी के जवानों ने उसे धर दबोचा।


सूडानी नागरिक की पहचान 48 वर्षीय नस्सीर बुराई मुशा अब्बास के रूप में की गई, जो जिला बहरी राज्य खार तौम सूडान का निवासी है। एसएसबी केस दर्ज कराते हुए विदेशी नागरिक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार सूडानी नागरिक के पास से तलाशी के दौरान विदेशी पासपोर्ट, मोबाइल सहित अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। सूडानी नागरिक के पास पासपोर्ट तो है लेकिन भारतीय सीमा में प्रवेश करने का वीजा उसके पास नहीं है।


इससे पहले बीते 18 सितंबर को रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारत समेत विभिन्न देशों की करेंसी और फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुए थे। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मैत्री पुल के पास से बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया था।


वहीं 10 सितंबर को शिवहर पुलिस और एटीएस की टीम ने तरियानी से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेशी नागरिक खुद को सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत पंछौर का निवासी बता रहा था। बांग्लादेशी नागरिक से एटीएस और शिवहर पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी। जिसके बाद पता चला था कि वह बांग्लादेश के जिनाईदाह जिले के नरीकेल बरियां थाना क्षेत्र के बुजीबाला गांव का रहने वाला है और भारत में अवैध रूप से रह रहा था।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता