ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

भैंसूर को दिल दे बैठी महिला, पति के पीठ पीछे रासलीला, संदेहास्पद स्थिति में दोनों की मौत

BEGUSARAI : जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई है. दोनों के बीच अवैध संबं

भैंसूर को दिल दे बैठी महिला, पति के पीठ पीछे रासलीला, संदेहास्पद स्थिति में दोनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई है. दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है. पुलिस दोनों की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है.


घटना बेगूसराय जिले के बछबाड़ा थाना इलाके की है, जहां रशीदपुर गांव में एक भैंसूर ने अपने ही भावज को किसी बात पर धारदार हथियार से काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उसने भी खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. 


मृतक महिला की पहचान विमला देवी के रूप में की गई है. वहीं मृत व्यक्ति की पहचान राम सुगारथ पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि राम सुगारथ पासवान और विमला देवी के साथ वर्षों से अवैध संबंध था. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई. लेकिन रामसुगारथ साथ अवैध संबंध बना हुआ था. किसी बात को लेकर भैंसूर के साथ महिला का विवाद हुआ. इसी से नाराज भैंसूर ने अपने भावज को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. फिर बाद में खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी. 


घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा है. चर्चा के अनुसार मृतका का पति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह घर से बाहर रहता था।. फिलहाल थाने के पुलिस ने दोनों शवों कोपोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता