ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लॉकडाउन में भी बार-बार घर से बाजार निकल जा रहा था युवक, गुस्साए बड़े भाई ने कर दी हत्या

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक भाई ने अपने भाई की जान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि वो मना करने के बाद भी बार-बार घर से बाहर जा रहा था. मामला महाराष्ट्र के पश्चिमी उपनगरीय कांदि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक भाई ने अपने भाई की जान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि वो मना करने के बाद भी बार-बार घर से बाहर जा रहा था. मामला महाराष्ट्र के पश्चिमी उपनगरीय कांदिवली की है, जहां अपने ही छोटे भाई की हत्या के आरोप में एक भाई को गिरफ्तार किया गया है. 


खबर के मुताबिक कांदिवली के रहने वाले 28 साल के राजेश लक्ष्मी ठाकुर अपने छोटे भाई को लॉकडाउन के दौरान बार-बार बाहर जाने से मना कर रहा था. पर इसके बाद भी उसका छोटा भाई दुर्गेश बाहर निकल जा रहा था.  बुधवार रात लॉकडाउन के बारे में बार-बार चेतावनी के बाद भी वह बाहर निकल गया और देर रात वापस लौटा. 

दुर्गेश के घर आते ही आरोपी भाई और उसकी पत्नी ने उसपर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद दुर्गेश उनसे उलझ पड़ा. इसी बीच आरोपी भाई ने  दुर्गेश पर किसी धारदार चीज से हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रुप से घायल दुर्गेश को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया.