ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

शराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्कर

Bihar Crime News: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सूरज कुमार (27) ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल में गुरुवार (25 जून 2026) सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। शराब के नशे में सूरज कुमार (27) ने तीन मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। थानेदार विकास कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


हादसे की जानकारी मिलते ही सूरज का भाई विक्की मौके पर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि इस बिल्डिंग में नेहा देवी रहती है, जिसे वह भाभी कहता था। सूरज पिछले चार-पांच साल से नेहा के पास रह रहा था और अपनी मजदूरी की कमाई का अधिकांश हिस्सा उसी को देता था। विक्की ने कहा कि वह कई बार भाई को समझाता था कि वहां मत जाया करो, लेकिन नेहा बार-बार उसे फोन कर बुलाती थी।  


नेहा देवी ने बताया कि बुधवार को भी सूरज शराब पीकर आया था और चाबी मांग रहा था। गुरुवार सुबह भी वह शराब के नशे में था। उसने फोन किया, लेकिन मैंने कहा कि मैं काम में व्यस्त हूं। इसके बाद वह फिर शराब पीकर घर आया और हादसा हो गया।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता