ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : परिवहन कार्यालय में चल रही शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 कर्मचारियों को रंगेहाथ दबोचा

BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में खुद सरकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं. भागलपुर के जिला परिवहन कार्यालय में शराब पार्टी का ताजा मामला सामने आया है जिसमें मौके

बिहार : परिवहन कार्यालय में चल रही शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 कर्मचारियों को रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में खुद सरकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं. भागलपुर के जिला परिवहन कार्यालय में शराब पार्टी का ताजा मामला सामने आया है जिसमें मौके पर पुलिस ने छापेमारी कर सात डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने परिवहन कार्यालय से शराब की बोतल भी बरामद की है, जिसमें थोड़ी मात्रामें शराब बची हुई थी. इस घटना के बाद से इलाके हड़कंप मच गया है. 


जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिला परिवहन कार्यालय में कंप्यूटर हॉल को अंदर से बंद कर सभी ऑपरेटर शराब पार्टी कर रहे थे. जिन डाटा इंट्री ऑपरेटर को पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है, उनमें खगड़िया के गोगरी जमालपुर का रहने वाला दीपक कुमार, गोड्डा के मेहरामा कारोहित कुमार, सुपौल जिले के वार्ड संख्या 10 का रहने वाला ललन कुमार, कटिहार जिले के कदवा स्थित सन्हौली गोशाला रोड का संजीव कुमार सिंह, कटिहार के हीकदवा का रहने वाला राजीव कुमार, कटिहार के कदवा के पोठी कॉलोनी का रहने वाला पवन कुमार, कटिहार के ही कदवा का रहने वाला अजीत कुमार साह शामिल है.


पुलिस के मुताबिक, उन्हें शराब पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए पहुंची तो देखा कि कंप्यूटर हॉल अंदर से बंद था. खटखटाने के कुछ देर बाद वे दरवाजा खोलने आए. जांच में वहां से शराब की बोतल और चखना बरामद किया गया. सभी ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस बात का भी पता चला है कि डाटा इंट्री ऑपरेटर की शराब पार्टी अक्सर होती थी.


डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि शराब मामले में परिवहन कार्यालय के सात डाटा इंट्री ऑपरेटर के पकड़े जाने की सूचना है. वे सभी कॉन्ट्रैक्ट पर थे जो बेलट्रॉन द्वारा उपलब्ध कराए गए थे. उनपर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डीटीओ कार्यालय द्वारा विभाग को भी इसकी लिखित सूचना दी जाएगी. वहीं, एएसपी सिटी पूरन झा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. सात लोग वहां मिले. वहां से शराब की बोतल भी बरामद की गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स