ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नर्सिंग होम के स्टाफ को अपराधियों ने बनाया निशाना, कैश डिपॉजिट करने बैंक जा रहे कर्मी से 10 लाख लूटा

BHAGALPUR: भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने दस लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक नर्सिंग होम के कर्मचा

नर्सिंग होम के स्टाफ को अपराधियों ने बनाया निशाना, कैश डिपॉजिट करने बैंक जा रहे कर्मी से 10 लाख लूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने दस लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक नर्सिंग होम के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


लूट की यह घटना भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र का है जहां जब्बारचक मंडल लाॅज के पास बेखौफ अपराधियों ने आईडीबीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहे डाॅक्टर रहमान नर्सिंग होम के स्टाफ से लूटपाट की। बदमाशों ने हथियार के बल पर पास रखे दस लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तातारपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ततारपुर के डॉक्टर रहमान नर्सिंग होम के स्टाफ मोहम्मद नौसाद दस लाख रुपये लेकर बैंक में पैसा जमा करने‌ जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दस लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये।


 घटना की सूचना ततारपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अपराधियों के ठिकाने पर दबिश बनायी और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। भागलपुर के सिटी एएसपी शुभम आर्या ने बताया कि दस लाख की लूट की बात सामने आई है जिसमे दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। लूट की रकम को बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता