ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : नाना ने किया नातिन का रेप, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी कराया, हत्या की धमकी देकर 9 महीने तक बनाता रहा हवस का शिकार

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आ रही है जहां नाना ने जान से मारने की धमकी देकर 9 महीने तक नातिन का रेप किया. इतना ही नहीं इस जघन

बिहार : नाना ने किया नातिन का रेप, प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी कराया, हत्या की धमकी देकर 9 महीने तक बनाता रहा हवस का शिकार
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आ रही है जहां नाना ने जान से मारने की धमकी देकर 9 महीने तक नातिन का रेप किया. इतना ही नहीं इस जघन्य अपराध में पीड़िता के मामा सहित कई अन्य रिश्तेदार भी नाना का साथ देते रहे. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और नाना ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पूर्णिया में उसका गर्भपात करा दिया. 


घटना कसबा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, 55 साल के व्यक्ति ने नातिन को हत्या की धमकी देकर 9 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की उम्र महज 11 साल है. अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब उसके माता-पिता ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई. मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता के माता-पिता ने थाने में मदद की गुहार लगाई. 


पीड़िता ने अपने नाना मामा सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि वह अपने ननिहाल में रहती थी. 11 सितंबर 2020 की रात को वह ननिहाल में अकेली सोई थी. इसी बीच नाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा. जब उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. 


मामले की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच करवाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

टैग्स