ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

महाठग सिपाही का पिता भी गिरफ्तार, डीएसपी से लेकर थानेदार तक को 4 करोड़ का चूना लगाया

BHAGALPUR : जिले के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से तकरीबन चार करोड़ की ठगी करने वाले महाठग के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठगी करने वाले भिखारी सिंह का बेटा बिहार पुलिस में

महाठग सिपाही का पिता भी गिरफ्तार, डीएसपी से लेकर थानेदार तक को 4 करोड़ का चूना लगाया
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : जिले के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से तकरीबन चार करोड़ की ठगी करने वाले महाठग के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठगी करने वाले भिखारी सिंह का बेटा बिहार पुलिस में सिपाही है. सिपाही सुनील कुमार ने अब तक दो डीएसपी और तीन थानेदारों को भी चूना लगाया है लेकिन इनमें से किसी ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया. आखिरकार जब मामला बहुत बढ़ा तो सिपाही सुनील सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ भागलपुर के इशाकचक थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए. केस करने वाले सभी पुलिसकर्मी हैं.


मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले में पदस्थापित दो DSP और तीन थानेदारों को भी सुनील ने लाखों का चूना लगाया था. बदनामी और लाखों रुपए का हिसाब-किताब देने के डर से दोनों डीएसपी और तीनों थानेदार सामने नहीं आए, इस कारण उनका पैसा डूब गया था. 


आपको बता दें कि आरोपी सिपाही सुनील 17 अगस्त 2019 से ही जेल में बंद है. उसने शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर सहयोगी 50 से अधिक पुलिसवालों से चार करोड़ से अधिक की ठगी की थी और गायब हो गया था. इसके बाद सिपाहियों ने अपने वहाट्सएप ग्रुप में सुनील की फोटो लगा कर उसे वांटेड तक घोषित कर दिया था.