ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इंटर के छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान

BHAGALPUR : भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय किला घाट इमामबाड़ा के पास एक छात्र ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के चैनपुरा निवासी

इंटर के छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय किला घाट इमामबाड़ा के पास एक छात्र ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के चैनपुरा निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो मुन्ना लॉज में रहकर इंटर की तैयारी कर रहा था. छात्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर देखी गई. 


वहीं छात्र के द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही तातारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अंकित जगा और डेली की तरह तैयार होकर अपने रूम में चला गया. 1 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद जब अंकित का मित्र और यीशु ने खाना बनाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो अंकित का दरवाजा अंदर से बंद था और काफी खटखटाने के बाद भी अंकित ने रूम नहीं खोला तो लॉज में रहने वाले दूसरे लड़कों के साथ मिलकर जब कोरिडोर से देखा तो उसको फांसी के फंदे से झूलता देख सभी सन्न रह गए.


उनलोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. साथ में रहने और पढ़ने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता