ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

साइबर ठगों ने जज साहब को भी नहीं छोड़ा: yono SBI app डाउनलोड कराने के बहाने अकाउंट से गायब कर दिया 8.49 लाख रुपये

BHAGALPUR: साइबर अपराधियों ने बिहार को जामताड़ा बनाकर रख दिया है। आए दिन इनके शिकार कोई ना कोई हो रहा है। इन ठगों की करतूत से लोग परेशान हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई को ये लोग झण भर गा

साइबर ठगों ने जज साहब को भी नहीं छोड़ा: yono SBI app डाउनलोड कराने के बहाने अकाउंट से गायब कर दिया 8.49 लाख रुपये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: साइबर अपराधियों ने बिहार को जामताड़ा बनाकर रख दिया है। आए दिन इनके शिकार कोई ना कोई हो रहा है। इन ठगों की करतूत से लोग परेशान हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई को ये लोग झण भर गायब कर देते हैं। किसी ना किसी बहाने से भोलेभाले लोगों को साइबर क्रिमिनल अपना शिकार बनाते हैं। जानकारी के अभाव में कुछ लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती है लेकिन पुलिस भी इन्हें रोक पाने में असफल साबित हो रही है। 


ऐसा लगता है कि साइबर अपराधियों के मन में पुलिस का डर खत्म हो गया है। तभी तो अब साइबर ठग जज साहब को निशाना बनाने से भी नहीं डर रहे हैं। इसी से समझा जा सकता है कि साइबर ठग कितने बेखौफ हो गये हैं कि जज साहब को अपना निशाना बना रहे हैं। मामला भागलपुर के नवगछिया की है जहां नवगछिया ACJM महेश्वर नाथ पांडेय से एसबीआई का YONO app डाउनलोड कराने के बहाने फर्जीवाड़ा किया गया। 


एसीजेएम के एसबीआई अकाउंट से 8 लाख 49 हजार रुपये गायब कर दिया। इस संबंध में जज साहब ने नवगछिया साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। 12 जून को नवगछिया के साइबर थाने में कांड संख्या 8/2024 दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। नवगछिया एसीजेएम महेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि सासाराम के आदमपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में उनका अकाउंट हैं। 


इस बैंक से उन्होंने कार लोन लिया था। 11 जून को मोबाइल पर एक मैसेज आया कि जिसमें ब्रांच मैनेजर से मिलने को कहा गया था। जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आया उस पर कॉल करने पर ब्रांच मैनेजर की जगह साइबर फ्रॉड से बात हुई। जो खुद को एसबीआई का मैनेजर बता उन्हें झांसे में ले लिया। 


फिर साइबर ठग ने एसबीआई का योनो लाइट एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा।   इसी दौरान उनसे जरूरी जानकारी हासिल कर लिया। जिसके बाद जज साहब के अकाउंट से 8 लाख 49 हजार रुपये गायब हो गये। इस मामले में केस दर्ज हो गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।