ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : क्रिकेट में रन आउट होने पर विवाद, पीट-पीटकर मार डाला

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां क्रिकेट खेलने के दौरान रन आउट होने के विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर

बिहार : क्रिकेट में रन आउट होने पर विवाद, पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां क्रिकेट खेलने के दौरान रन आउट होने के विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


मामला जीरोमाइल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का है. मृतक का नाम प्रहलाद मंडल है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने के दौरान रन आउट के कारण विवाद शुरू हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई. इस विवाद सुलझाने गए प्रहलाद मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, प्रहलाद मंडल क्रिकेट खेल रहे नकुल के पिता थे. क्रिकेट खेलने के दौरान नकुल के भाई का सूरज और अन्य लड़कों का विवाद हो गया था. जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान नकुल के भाई ने सूरज को एक थप्पड़ मार दिया था. हालांकि समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया था. जिसके बाद सभी अपने घर भी चले गए थे. 


कुछ ही देर बाद बाबूपुर का रहने वाला सूरज अपने साथियों अमर, अजय, दीपक और अन्य कईं लोगों को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पहुंच गया. जिसके बाद नकुल और उसके भाई के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया गया. इस मारपीट की घटना में नकुल और उसका भाई घायल हो गया. वहीं बीच-बचाव करने गए नकुल के पिता की उन्होंने पीट-पीटकर हत्या कर दी. 


घटना की सूचना मिलने पर एएसपी पूरन झा, जीरोमाइल थानाध्यक्ष राजकुमार और बरारी थानाध्यक्ष नवनीश कुमार मायागंज घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने नकुल और उसके भाई से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए बाबूपुर पहुंची. सिटी एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि मृतक प्रहलाद इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ही चाय की दुकान चलाते थे. मृतक के बेटे के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स