ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में ED का बड़ा एक्शन, शातिर बदमाश की 62 लाख की संपत्ति हुई जब्त

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने कुख्यात अपराधी निरंजन सिंह उर्फ निरंजन मंडल समेत उसके परिवार के सदस्

बिहार में ED का बड़ा एक्शन, शातिर बदमाश की 62 लाख की संपत्ति हुई जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने कुख्यात अपराधी निरंजन सिंह उर्फ निरंजन मंडल समेत उसके परिवार के सदस्यों की करीब 64 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है। 


ईडी ने यह कार्रवाई भागलपुर के खरीक, बिहपुर और नवगछिया में की है। कुख्यात अपराधी निरंजन मंडल और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पांच केस दर्ज हुए थे। आरोप है कि निरंजन मंडल ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर अवैध संपत्ति अर्जित की है। जांच में यह बात सामने आई की अपराध के माध्यम से निरंजन मंडल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 62 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति बनाई है।


बिहपुर के लत्तीपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी निरंजन मंडल के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। निरंजन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिग केस की जांच कर रही ईडी ने कार्रवाई करते हुए उसकी 62 लाख की चल अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया। ईडी के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।