ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

बिहार : कुल्हाड़ी से काट कर शख्स की बेरहमी से हत्या, पैसों के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BHAGALPUR : भागलपुर में पैसों के लेन-देन का विवाद इतना बढ़ गया कि एक अधेड़ शख्स को कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियो

बिहार : कुल्हाड़ी से काट कर शख्स की बेरहमी से हत्या, पैसों के विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में पैसों के लेन-देन का विवाद इतना बढ़ गया कि एक अधेड़ शख्स को कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना भवानीपुर थानाक्षेत्र के नगरपारा गांव की है।


मृतक की पहचान नगरपारा गांव निवासी 55 वर्षीय किशोर कुमार उर्फ बिक्कल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिक्कल सिंह गांव में ही एक दुकान के पास मचान पर बैठे हुए थे। तभी उनका एक शख्स से पैसों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई और इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर बिक्कल सिंह को मौत के घाट उतार दिया।


इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने गांव के ही कैलाश मंडल के घर को घेर लिया और घर में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। मृतक के परिजनों को शक था कि कैलाश मंडल और उसके घर के लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।