ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार: साली पर आया जीजा का दिल, दोनों ने भागकर रचाई शादी, घर में जबरदस्त बवाल

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल ये घटना जीजा और साली के प्रेम संबंध से जुड़ी हुई है, जिन्होंने

बिहार: साली पर आया जीजा का दिल, दोनों ने भागकर रचाई शादी, घर में जबरदस्त बवाल
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल ये घटना जीजा और साली के प्रेम संबंध से जुड़ी हुई है, जिन्होंने घर से भागकर शादी रचा ली है और इस घटना के बाद परिवार में जबरदस्त बवाल हो गया है. मामला थाने तक पहुँच गया है और पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना का है, जहां नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में एक अपने जीजा के साथ भागकर शादी रचा ली है. बताया जा रहा है कि जो लड़की जीजा के साथ फरार हुई है, उसकी बड़ी बहन की शादी सिर्फ चार महीने पहले औराई गांव के धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद जीजा और साली में अक्सर बातचीत होती थी. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि उन्होंने घर से फरार होकर एक नए जीवन की शुरुआत करने की ठान ली. उन्होंने न आगे देखा और न ही पीछे, बिना कुछ सोचे समझे घर से फरार हो गए और शादी रचा ली. 


शादी के बाद मामला इतना बढ़ गया है कि एक शख्स के भी अपहरण की बात सामने आ रही है. दरअसल जिस शख्स ने जीजा और साली को घर से भागने में मदद की और गायब हो गया है. उसका नाम संतोष कुमार शर्मा बताया जा रहा है, जो औराई गांव का रहने वाला है. संतोष की बाइक का भी कोई अता-पता नहीं है. लापता संतोष के भाई मनीष कुमार ने लड़की के पिता विद्यानंद शर्मा, अजीत कुमार शर्मा, ढोढो शर्मा और गौरव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. लड़की के परिजन के ऊपर संतोष के घर वालों से फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है. 


पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लड़की के पिता और उसके दोस्त अजीत ने बताया कि संतोष को रायपुर गांव से अगवा किया गया था. उसके बाद ढोढो शर्मा के घर में बंद कर रखा गया था. संतोष की बरामदगी अभी तक नहीं हो पायी है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेज दिया है.


उधर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में दोनों ने संतोष के अगवा करने की बात स्वीकारी है. मामले की छानबीन की जा रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स