ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार : जहरीली शराब पीने से फिर एक शख्स की मौत, दो की हालत नाजुक, थानेदार निलंबित

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से है, जहां जहरीली शराब पीने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन इस मामले की लीपापोती में जुट गया है। मामला विश्वव

बिहार : जहरीली शराब पीने से फिर एक शख्स की मौत, दो की हालत नाजुक, थानेदार निलंबित
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से है, जहां जहरीली शराब पीने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन इस मामले की लीपापोती में जुट गया है। मामला विश्वविद्यालयों थाना क्षेत्र का है, जहां परबत्ती मोहल्ले में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं गंभीर हालत में दो युवकों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रीता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है।


बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती काली स्थान मोहल्ला निवासी मिंटू मंडल के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, सुरेश चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार चौधरी और बोकी मंडल के 23 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार मंडल की हालत अचानक खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौतम और अवधेश का इलाज आईसीयू में चलाया जा रहा है।


परिजनों की मानें तो तीनों आपस में दोस्त हैं और मुंबई में एक साथ काम करते थे। होली के मौके पर तीनों गांव आए थे। शनिवार की शाम तीनों ने शराब पार्टी की थी। घर लौटने के बाद तीनों को अचानक उल्टी होने लगी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।


इधर, भागलपुर एसएसपी ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों के लिए थानाध्यक्ष को जिम्मेवार मानते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रीता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन मानने को तैयार नहीं है कि मौत की वजह जहरीली शराब है।


बताते चलें कि हाल के दिनों में भागलपुर समेत बिहार के विभिन्न जिलों में जहरीली शराब के कई लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ भागलपुर में अबतक तीन दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। सभी मामलों में मृतक के परिजन शराब पीने से मौत की बात कहते हैं लेकिन जिला प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं है और मामले की लीपापोती में लगा हुआ है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता