ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला खून से लथपथ शव

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गए। घटना ईशाकचक थाना क्षेत्र के बौसी रेलवे लाइन के पास की है। रविवार की सुबह रेलवे ल

बिहार : घर से बुलाकर बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला खून से लथपथ शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गए। घटना ईशाकचक थाना क्षेत्र के बौसी रेलवे लाइन के पास की है। रविवार की सुबह रेलवे लाइन के पास से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक युवक की पहचान ईशाकचक थाना क्षेत्र के कोढ़ा सरमसपुर निवासी चंदन यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते देर रात राहुल नाम का एक युवक चंदन के घर से बुलाकर ले गया था। चंदन थोड़ी देर में वापस आने की बात कह उसके साथ चला गया लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला और रविवार की सुबह उसके मौत की सूचना मिली।


जानकारी के मुताबिक मृतक चंदन यादव साइकिल की दुकान में काम करता था। दो दिन पहले साइकिल की दुकान में उसकी किसी के साथ मारपीट हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने चंदन की हत्या कर दी होगी। हालांकि फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता