ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बिहार: 7वीं की छात्रा से तीन दिनों तक हैवानियत, 7 दरिंदों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप

BHAGALPUR: भागलपुर में 7वीं की छात्रा को बंधक बनाकर तीन दिनों तक गैगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने इ

बिहार: 7वीं की छात्रा से तीन दिनों तक हैवानियत, 7 दरिंदों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में 7वीं की छात्रा को बंधक बनाकर तीन दिनों तक गैगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी गिरफ्त से बाहर है। घटना जोगसर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि बबरगंज इलाके की रहने वाली 7वीं की छात्रा तीन दिन पहले दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परेशान परिजन लड़की को संभावित ठिकानों पर तलाश करते रहे लेकिन जब कहीं भी उसका पता नहीं चला तो अंत में पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। घर से निकलने के बाद पीड़ित बच्ची अपने दोस्त के घर जा रही थी इसी बीच आरोपी लड़कों ने उसे घेर लिया और जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।


आरोपियों ने पहले सैंडिस कंपाउंड के पास एक कमरे में दो दिन तक रखकर गैंगरेप किया और इसके बाद उसे आदमपुर ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। लड़की के साथ हैवानियत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई और टीम का गठन करने के बाद छापेमारी कर लड़की को बदमाशों के चंगुल से निकाला। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता