ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : बेखौफ बदमाशों ने JDU नेता को मारी गोली, एम्बुलेंस नहीं मिली तो चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक जेडीयू नेता को गोली मार दी है। घटना मिल्की गौशाला के पास की है। जेडीयू नेता अपने घर के बाहर एक बक्से क

बिहार : बेखौफ बदमाशों ने JDU नेता को मारी गोली, एम्बुलेंस नहीं मिली तो चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक जेडीयू नेता को गोली मार दी है। घटना मिल्की गौशाला के पास की है। जेडीयू नेता अपने घर के बाहर एक बक्से की दुकान पर खड़ा थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली जेडीयू नेता को जा लगी। हद तो तब हो गई जब एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजन करीब तीन किलोमीटर का पैदल सफर कर उन्हें चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे।


रविवार की देर शाम जेडीयू पंचायत अध्यक्ष 60 वर्षीय लोभन चौधरी अपने घर के बाहर खड़े थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें जेडीयू नेता के दाएं हाथ में गोली लग गई। इस दौरान बदमाशों ने उनके सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया जिससे वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजन उन्हें चारपाई पर लेकर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।


जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जेडीयू नेता को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल जेडीयू नेता लोभन चौधरी ने गांव के ही उभो यादव उर्फ उभय यादव और बबलू यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी लोचन चौधरी की हत्या करने के नीयत से आए थे लेकिन गोली की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए तो मौके से फरार हो गए।