ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

बिहार : इंस्पेक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में किसान बेटे की हुई दर्दनाक मौत

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र लाजपत नगर के पास हाइवा के चपेट में आने से एक इंटर की छात्र की मौत हुई है और मौके पर जब स्थानीय ग्रामीणों ने हाइवा गाड़ी को पकड़

बिहार : इंस्पेक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में किसान बेटे की हुई दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR :  भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र लाजपत नगर के पास हाइवा के चपेट में आने से एक इंटर की छात्र की मौत हुई है और मौके पर जब स्थानीय ग्रामीणों ने हाइवा गाड़ी को पकड़ने का कोशिश किया तो दर्जनों ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास किया और मौके से हाइवा गाड़ी भागने में सफल रहा है वहीं मौके पर हबीबपुर थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


मृतक छात्र की पहचान हबीबपुर के स्वामी विवेकानंद गली सरदारपुर के निवासी किसान सुरेन्द कुमार के बड़े 22 वर्षीय पुत्र धनराज्य कुमार के रूप में हुई है वहीं मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बेटा इंटर में पढ़ाई करता है जो सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए भागलपुर जा रहा था इसी बीच सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचते ही रोने विलखने। मौके पर हबीबपुर थाना पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार हाइवा गाड़ी की तलाश में जुट गई है मृतक छात्र के परिजन मूल्यनिवासी शाहकुंड थाना क्षेत्र के दमोदरपुर के अम्बा गांव निवासी है हाल में कुछ साल से हबीबपुर के विवेकानंद स्कूल गली सरदारपुर में रह रहे है।


वहीं घटना स्थल पर लोगों ने बताया को घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है। अहले सुबह से इलाके में ठंड के साथ घने कोहरे छाया हुआ और तेज रफ्तार से हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार छात्र को कुचल दिया है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद किसान पिता का सपना रह गया अधूरा, बेटे को इंस्पेक्टर  बनना था। 


हबीबपुर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर के समीप इंटर की छात्र धनराज्य की मौत के बाद पहुंचे मृतक के पिता में चीख चीख कर रो रो कर बोल रहे थे कि बड़े बेटे धनराज्य को इंस्पेक्टर बनाना चाह रहे थे जिसको लेकर इंटर में पढ़ाई के साथ साथ दरोगा का भी तैयारी कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य उसका बेटा सड़क हादसे में मौत हो गया जिससे उसका सपना अधूरा रह गया । मृतक छात्र के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसका दो बेटा और तीन बेटी थी जो बड़े बेटे धनराज्य की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद से परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता