ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, संपत्ति विवाद में भाई ने बहन को मार डाला

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अकबरनगर के श्रीरामपुर गांव में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर

भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, संपत्ति विवाद में भाई ने बहन को मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अकबरनगर के श्रीरामपुर गांव में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 




मृतका के पिता इंद्रदेव यादव ने बताया कि उनकी बेटी गुंजन देवी के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद बच्चों के भरण पोषण के लिए 3 बीघा जमीन बेटी के नाम करना चाहते थे लेकिन उनका छोटा बेटा इस फैसले का विरोध कर रहा था। जमीन को लेकर यह विवाद कई दिनों से चल रहा था। आज मामला इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर उनके बेटे 35 वर्षीय दीपक ने अपनी बहन गुंजन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता