ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार: स्विमिंग पूल में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत, बगल में खड़े दोस्तों ने नहीं दिया ध्यान

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एक 16 साल के किशोर की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हो गयी. बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग के लिए आया

बिहार: स्विमिंग पूल में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत, बगल में खड़े दोस्तों ने नहीं दिया ध्यान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एक 16 साल के किशोर की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हो गयी. बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग के लिए आया था. सारिक छह दोस्तों संग तैराकी करने स्विमिंग पूल में उतरा था. लेकिन उतरने के 10 मिनट के अंदर ही वह डूब गया. वह तैरना नहीं जानता था.


मृतक की पहचान 10 वीं के छात्र मोहम्मद शारिक के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार नाथनगर के सात दोस्त मिल कर सैंडिस कंपाउंड घूमने गए थे. वही सभी तैरने के लिए स्विमिंग पूल में उतरे. लेकिन थोड़ी देर बाद ही शारिक को डूबा लगने लगा जिसे डूबता देख एक व्यक्ति पूल में कूदा और आनन-फानन में बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद आरोप व्यवस्थापक पर लगे हैं.


मिली जानकारी के अनुसार जिस समय वह स्विमिंग पूल में डूब रहा था, उस समय बाकी के दोस्त उसके पास ही खड़े थे लेकिन कोई भी उसे डूबते हुए नहीं देख पाया. फिर वहां मौजूद एक व्यक्ति की उस पर नजर पड़ी, जिसने उसे कूद कर उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि वो व्यक्ति ट्रेनर ही था. वह उसे निकाल कर फौरन शारिक का पेट दबा कर पानी निकालने की कोशिश की. लेकिन उसे होश नहीं आया. जिसके बाद उसे तुरंत JLNMCH हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


टैग्स