ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

भागलपुर में मर्डर, अपराधियों ने ताबड़तोड़ 4 लोगों को मारी गोली, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. घटनास्थल पर तक़रीबन सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई है. तीन और

भागलपुर में मर्डर, अपराधियों ने ताबड़तोड़ 4 लोगों को मारी गोली, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  जिले के नवगछिया में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. घटनास्थल पर तक़रीबन सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई है. तीन और लोगों को भी गोली लगने की बात सामने आई है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है. भागलपुर पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुण्ड में बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक तक़रीबन आधा दर्जन की संख्या में आये अपराधियों ने लगभग 100 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि 16 बीघा जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गोलीबारी की इस घटना में दिगम्बर यादव के पुत्र सागर यादव को दो गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरे पक्ष के नन्दकिशोर यादव, उनके बेटे सुमन यादव, राकेश यादव और कारेलाल यादव गोली लगने से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.


घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला है. मामले की छानबीन की जा रही है. साथ ही उस इलाके में पुलिस मार्च कर रही है. फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है.

टैग्स