ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

प्रेमी के साथ 4 दिन रहने के बाद घर लौटी 2 सहेली, परिजनों ने बीच सड़क जमकर पीटा और वापस पहुंचा दिया प्रेमी के पास

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बीच सड़क पर दो लड़की की पिटाई कर रहे हैं और लड़कियां छोड़ देने की गुहार लगा रही है. लेकिन पिटाई कर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बीच सड़क पर दो लड़की की पिटाई कर रहे हैं और लड़कियां छोड़ देने की गुहार लगा रही है. लेकिन पिटाई करने वाले को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. 

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष भारती ने इस पर जांच का आदेश दे दिया है. वायरल वीडियो नें लड़कियों की पिटाई करने वाले शख्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह वायरल वीडियो भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के भवानीपुर देशरी पंचायत की बताई जा रही है. बाताया जाता है कि यह वीडियो 8 जनवरी का है. वीडियो में दिखाई दे रही दोनों लड़कियां दोस्त है और दोनों चार जनवरी को अपने-अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. लेकिन 8 जनवरी को वापस घर लौट आई. 

घर लौटते ही दोनों युवतियों के परिजनों ने पूछताछ के दौरान दर्जनों पुरुषों एंव महिलाओं के सामने एक साथ डंडे से बेरहमी से पिटाई दी. पिटाई के बाद एक युवती को आठ जनवरी की रात ही उसके प्रेमी के साथ शादी कराकर उसके घर भेज दिया. वहीं दूसरी युवती के परिजनों ने भी बिना शादी कराएं ही उसे उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया. कुछ लोगों ने बताया कि दोनों युवतियों सहेली है, जबकि खुशहालपुर गांव के उनके प्रेमी भी दोनों युवक दोस्त हैं. जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने दो युवतियों की पिटाई करने वाला भेजा है. वीडियो देखने के बाद स्वतः अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.