ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

Bhagalpur Crime News: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, कारोबारी समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या की धमकी दी, बोले- बाप-बेटों की सुपारी मिली है

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक कारोबारी और उसके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने की धमकी द

Bhagalpur Crime News: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, कारोबारी समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या की धमकी दी, बोले- बाप-बेटों की सुपारी मिली है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक कारोबारी और उसके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी है। बदमाशों का कहना है कि उन्हें इसके लिए 10 लाख की सुपारी मिली है।


दरअसल, नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता बाजार के रहने वाले कारोबारी रंजीत कुमार को किसी बदमाश ने फोन कर उनकी और उनके परिवार के तीन लोगों की सुपारी मिलने की बात कही है। बदमाशों का कहना है कि कारोबारी रंजीत कुमार, उनके पिता रामरतन साह और भाई कृष्णा साह की हत्या करने के लिए 10 लाख की सुपारी मिली है। 


अपराधियों ने कारोबारी को धमकी दी है कि तीनों को फोटो आया है, कबतक घर में छीपे रहोगे। जैसे ही घर से बाहर निकलोगे मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद कारोबारी और उसका परिवार खौफ में है। पीड़ित कारोबारी ने परवत्ता थाने में आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।